कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कोकीन, चरस गांजा, हसीस के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर नगर के नवाबगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एलएसडी, कोकीन, चरस, गांजा, हसीस सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, पुलिस उपायुक्त अपराध, अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज के निर्देशन में की गई।

थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनआरआई सिटी, मैनावती मार्ग गेट के पास स्टैला नाओमी होटल के निकट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. फरदीन पुत्र मो. जाहिद निवासी शीतला बाजार, जाजमऊ तथा मोहित जायसवाल पुत्र नारायण जायसवाल निवासी संतनगर चौराहा, गुमटी नंबर-5, थाना फजलगंज के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से 0.15 ग्राम एलएसडी, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 0.60 ग्राम हसीस, 1.19 ग्राम कोकीन, पांच क्रशर, एक पैकेट स्मोकिंग फिल्टर, चार पैकेट स्मोकिंग पेपर, 49,200 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में थाना नवाबगंज में मुकदमा संख्या 72/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार