UP: कार में खींचकर ले गए युवक, लाठी-डंडों से पीटा; अपहरण के प्रयास का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजपेई गांव निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर मारपीट करने के साथ अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, शिवम वर्मा सोमवार देर रात अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह जलभवन चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से आई एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में सवार गोलू राज, अनिकेत मिश्रा, सचिन, सजित राज, अरुण यादव और तन्मय गुप्ता बाहर निकले और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। 

आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और अपहरण की नीयत से अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाकर सीतापुर रोड स्थित तेंदुआ गांव के पास उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी भी छीन ली। पीड़ित शिवम वर्मा ने सदर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज