नोटिस बोर्ड

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

परीक्षा कार्यक्रम जारी

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने चालू शिक्षा सत्र की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 मई से 5 जून तक आयोजित होंगी। परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों सुबह 8:30-10:30, स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) होंगी, जबकि अन्य स्नातक एवं परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

29 अप्रैल से परीक्षाएं

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने सेमेस्टर परीक्षा हेतु परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 अप्रैल से 26 मई तक होंगी, जबकि छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 अप्रैल से 13 जून तक निर्धारित हैं। द्वितीय सेमेस्टर की डेटशीट बाद में जारी की जाएगी।

छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक एक निश्चित समय स्लॉट में होंगी। 29 अप्रैल को शुरुआती दिन ही संगीत, कोरियोग्राफी और पर्शियन जैसे कौशल-आधारित विषयों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और पर्यावरण विज्ञान जैसे व्यावसायिक विषयों को भी पहले चरण में शामिल किया गया है। विवि की वेबसाइट से छात्र परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज