यूपी होमगार्ड परीक्षा : 40 हजार पदों पर 25 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश होमगार्ड के 40 हजार पदों पर आज से भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। करीब 25 लाख युवाओं ने होमगार्ड बनने के लिए आवेदन किया है। तीन दिनों चलने वाली परीक्षा, आज से दो पालियों में शुरू हो गई है। 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर के मुताबिक सभी जिलों में परीक्षा केंद्र हैं। श्रावस्ती को छोड़कर बाकी सभी केंद्रों पर एक हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 

शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती गई है। स्ट्रॉंग रूम में भी कड़ी निगरानी रहेगी। परीक्षा को लेकर कड़े बंदोवस्त किए गए हैं। 

परीक्षा दो पालियों में चल रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक है और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। 

बरेली की बात करें तो यहां शनिवार को मुफ्ती अख्तर रजा खान-ताजुश्शरिया का उर्स है। चूंकि ये बड़ा परीक्षा केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक कड़ी चौकसी की बीच शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चल रही है।

संबंधित समाचार