Basketball World Cup : पहली बार बॉस्केटबॉल महिला टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा जापान, जानिए क्या बोले फीबा महासचिव 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बर्लिन। बास्केटबॉल की विश्व शासी संस्था फीबा ने घोषणा की है कि जापान 2030 महिला बॉस्केटबॉल विश्व कप तथा फ्रांस 2031 पुरुष बॉस्केटबॉल विश्व कप की मेजबानी करेगा। फीबा के अनुसार टोक्यो 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक 2030 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2031 का आयोजन 29 अगस्त से 14 सितंबर तक फ्रांस के शहरों लिले, ल्योन और पेरिस में होगा। 

फीबा के महासचिव एंड्रियास ज़ागक्लिस ने कहा, "फीबा विश्व कप सफलता का पर्याय बन गए हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि हर बार सही मेजबान का चयन करना, बास्केटबॉल को सबसे लोकप्रिय खेल समुदाय बनाने के हमारे मिशन की आधारशिला है।" यह बात उन्होंने तब कही जब फीबा का केंद्रीय बोर्ड बर्लिन में संबंधित बोलियों पर निर्णय लेने के लिए मिला। 

जापान पहली बार महिला टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा

इससे पहले उसने 2006 में पुरुष विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसके बाद 2010 में फीबा ने इस प्रतियोगिता का नाम बदलकर विश्व कप कर दिया था। फ्रांस ने अभी तक किसी भी फीबा विश्व कप की मेजबानी नहीं की है।

ये भी पढ़ें : 
'वाका जैसी एकाना की पिच' ... लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद कोच लैंगर का बड़ा बयान, उड़ाए बल्लेबाजों के होश

संबंधित समाचार