IPL 2026: DC ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, अक्षर पटेल बोले– चिन्नास्वामी चेजिंग ग्राउंड है

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 26वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर ने कहा पिच थोड़ी सी सख्त है। ऐसा हो सकता है कि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी धीमी आए लेकिन चिन्नास्वामी एक चेजिंग ग्राउंड है।

उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि मैं खुश हूं, क्योंकि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। हमारे पास हौसला बढ़ाने के लिए यह (हरी) जर्सी है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जॉश हेजलवुड।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म