UP : स्वर्ण पदकों के लिए भिड़ेंगे 550 खिलाड़ी, कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे 30 जिलों के Player

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ के चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में शुक्रवार से तीन दिवसीय यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट और जूनियर कराटे चैंपियनशिप का आगाज होगा। 26 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 जिलों से करीब 550 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के देखरेख में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में बालक और बालिका वर्गों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता में कुल 111 स्वर्ण, 111 रजत और 222 कांस्य पदकों के लिए कड़ा मुकाबला होगा।

 चैंपियनशिप में कुमिते के 87 भार वर्ग और काता की 24 श्रेणियों सहित कुल 111 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के जरिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन भी किया जाएगा, जो आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया और महासचिव जसपाल सिंह के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्घाटन कल होगा।

संबंधित समाचार