सरकार की तैयारी पूरी, मार्च में होंगे पंचायत चुनाव: भूपेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मार्च माह होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। फरवरी के अंत तक आरक्षण जारी कर दिया जाएगा, इसके पहले हर तरह की आपत्ति के निस्तारण हो जाएंगे। मार्च माह के आंरभ में चुनाव अधिसूचना की उम्मीद है, 21 दिन के बाद चुनाव हो जाएंगे। मार्च महीने में त्रिस्तरीय …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मार्च माह होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। फरवरी के अंत तक आरक्षण जारी कर दिया जाएगा, इसके पहले हर तरह की आपत्ति के निस्तारण हो जाएंगे। मार्च माह के आंरभ में चुनाव अधिसूचना की उम्मीद है, 21 दिन के बाद चुनाव हो जाएंगे। मार्च महीने में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन होने की पूरी संभावना है।

यह जानकारी पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को मुरादाबाद प्रवास के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव में विलंब हुआ है। शुक्रवार (25 दिसंबर) को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मार्च तक ब्लाक और इसके पहले फरवरी में जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्र का परिसीमन हो रहा है, 26 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गयी है। छह जनवरी को इस सूची का प्रकाशन हो जाएगा। कुछ जिलों में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम का क्षेत्र बढ़ा है, 28 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी की जानी है। मुरादाबाद, संभल, गोंडा और गौतमबुद्ध नगर जिले का परिसीमन किया जा रहा है। पिछले चुनाव में चारों जिलों का परिसीमन नहीं हो सका था। यह कार्य 14 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी को लेकर सरकार की सोच साफ है। महिलाओं को चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण जारी रहेगा। अभी राज्य में करीब 43 प्रतिशत महिलाएं चुनकर आयीं हैं जबकि, उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता और दो बच्चे की शर्त पर मुख्यमंत्री को विचार करना है। मंत्री ने कहा कि कुछ राज्यों में यह दोनों नियम प्रभावी हैं। पंचायतों को समर्थ और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर इस तरह के निर्णय लागू किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ध्यान में दोनों बातें हैं।

संबंधित समाचार