आम आदमी पार्टी का वर्क वातावरण जहरीला हो गया था -इसलिए छोड़ दिया साथ: राघव चड्ढा  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने समर्थकों को, उनके उस सवाल जवाब दिया है-जिसमें वो पार्टी छोड़ने का कारण पूछ रहे हैं। राघव ने कहा कि, "आप जिस संस्थान-कंपनी में सर्विस कर रहे हैं, वहां आपको काम न करने दिया जा रहा हो, वातावरण जहरीला हो जाए तो आप क्या करेंगे? मेरे ख्याल से उस जगह को छोड़ देना चाहिए। मैंने भी वही किया, क्योंकि मुझे लगातार काम करने से रोका जा रहा था।"

राघव ने समर्थकों को जारी वीडियो संदेश में कहा कि, मैं राजनीति में करियर बनाने नहीं आया था। मैं चार्टर्ड एकाउंटें था और अपना सुनहरा करियर छोड़कर आप ज्वॉइन की। अपनी जवानी के 15 साल पार्टी को दिए। लेकिन अब जब मैंने महसूस किया कि ये वो पार्टी नहीं है, जिसके लिए मैंने अपना करियर छोड़ा। पार्टी पर चंद भ्रष्ट लोगों का कब्जा है। 

उन्होंने कहा कि मैंने अकेले पार्टी नहीं छोड़ी है, बल्कि मेरे साथ छह और सांसदों ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने फैसले पर सफाई देते हुए कि एक आदमी ने ये निर्णय लिया होता तो शायद वो गलत हो सकता था। लेकिन यहां एक साथ सात लोगों ने पार्टी छोड़ी है। सब तो गलत नहीं हो सकते हैं, या फिर इससे पहले भी बहुत लोगों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है। क्या वो सब गलत थे, नहीं! पार्टी पथभ्रष्ट हो गई है। 

जनता के मुद्दों को लेकर राघव ने कहा कि आप लोग लगातार ये प्रश्न पूछ रहे कि, क्या आगे भी मैं आम इंसान के मुद्दे वैसे ही उठाता रहूंगा। निश्चिंत रहिए मैं हमेशा आम इंसान के मुद्दों पर उतनी ही मुखरता से सदन में बोलता रहूंगा और शायद अब हम उनके समाधान के बारे में भी फैसला कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें :
सिक्किम और यूपी दौरे पर PM मोदी, देंगे हजारों करोड़ की सौगात; वाराणसी में महिला सम्मेलन में होंगे शामिल

संबंधित समाचार