पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : 'डबल डेकर' बस पलटने से 38 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को सुबह एक निजी 'डबल डेकर' बस के पलट जाने से कम से कम 38 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकार दी। पुलिस ने बताया कि लुधियाना से आजमगढ़ आ रही बस मंगलवार सुबह करीब छह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई जिससे कम से कम 38 यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आपातकर्मियों एवं एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि कम से कम 38 घायलों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से पांच वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था की गई है। 

ये भी पढ़ें :  
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा योजना को BCAS की मंजूरी, जल्द शुरू होगा कमर्शियल ऑपरेशन 

संबंधित समाचार