SCO Meeting : चीन और रूस के रक्षा मंत्रियों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, द्विपक्षीय संबंधों पर दिया जोर; जानें क्या हुई बात

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन के अपने समकक्ष डोंग जून से बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर बातचीत की। ऐसा बताया जाता है कि दोनों मंत्रियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर समग्र स्थिति की समीक्षा की। सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, ''बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से बातचीत कर खुशी हुई।'' 

इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि सिंह और डोंग के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने रूस के अपने समकक्ष आंद्रेई बेलोसोव से भी मुलाकात की। सिंह ने कहा, ''बिश्केक में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसोव के साथ बातचीत अच्छी रही।'' सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे। 

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ के पानदरीबा से पकड़ी गई उज्बेकिस्तानी महिला : पासपोर्ट-वीजा नहीं, पता चला दूसरा नाम, नहीं मिले कोई दस्तावेज

संबंधित समाचार