LPG Booking Rules Change: 1 मई से अब OTP के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, बुकिंग में हुए बड़े बदलाव
लखनऊः आज की एक बहुत महत्वपूर्ण खबर उन सभी लोगों के लिए जो घर में LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। 1 मई 2026 से LPG से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी से लेकर कीमत तक… इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इसलिए ध्यान से सुनिए। सबसे बड़ा बदलाव बुकिंग के नियम में आ रहा है। अब शहरों में गैस सिलेंडर बुक करने के बीच का समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। पहले यह 21 दिन था। वहीं ग्रामीण इलाकों में यह समय 45 दिन तक हो सकता है। यानी अब आपको गैस का इस्तेमाल थोड़ा सोच-समझकर करना होगा।
डिलीवरी को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने नया OTP सिस्टम लागू कर दिया है। अब जब भी डिलीवरी बॉय आपके घर गैस सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा। उसे डिलीवरी वाले को बताना अनिवार्य होगा। बिना OTP के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अब आधार eKYC हर वित्त वर्ष में एक बार अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करना होगा, वरना सब्सिडी नहीं मिलेगी।
इसके अलावा, हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। और माना जा रहा है कि 1 मई के बाद फिर से कीमतों में बदलाव हो सकता है।
सरकार अब धीरे-धीरे लोगों को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की तरफ शिफ्ट करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। जिन इलाकों में PNG उपलब्ध है, वहां समय पर कनेक्शन न लेने पर LPG सप्लाई बंद किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।
दोस्तों, अब सवाल यह है कि LPG सिलेंडर कैसे बुक करें?
आप अपने सिलेंडर कई आसान तरीकों से बुक कर सकते हैं:
- व्हाट्सएप के जरिए
- मिस्ड कॉल या IVRS से
- SMS से
- या फिर कंपनी की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट से
सबसे जरूरी बात – हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही बुकिंग करें। किसी अनजान नंबर या लिंक पर भरोसा न करें।
तो दोस्तों, 1 मई से लागू हो रहे इन नए नियमों को अच्छे से समझ लीजिए, ताकि आपको बाद में कोई परेशानी न हो।
