Moradabad:इंपीरियल ग्रीन्स सोसायटी की चौथी मंजिल पर लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित इंपीरियल ग्रीन्स सोसायटी के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 402 में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे फ्लोर पर धुआं फैल गया, इससे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान मौजूद लोग सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकल गए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मुख्य अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय और अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर नियंत्रण कर उसे बुझाने में सफलता पाई। कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब 12:54 बजे फायर स्टेशन को इंपीरियल ग्रीन सोसाइटी में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर अगले ही पल टीम रवाना हो गई। जो घटनास्थल पर एक बजकर दस मिनट पर पहुंच गई। 

अग्निशमन कार्यों में उपयोग के लिए एक फायर टेंडर भी पहुंचा। मौके पर पहुंचने पर पाया कि सिविल लाइंस थाना के अन्तर्गत इंपीरियल ग्रीन सोसाइटी के मल्टी स्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के चौथे मंजिल के फ्लैट नंबर 402 में गैस सिलेंडर और वॉशिंग मशीन और अन्य उपकरणों में आग लगी थी। 

इसके चलते धुंआ फैल गया था। लगी थी। फायर स्टेशन यूनिट हैलेट रोड ने सोसाइटी में लगे फायर उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास करते हुए तत्परता दिखाई। इससे कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

संबंधित समाचार