लखनऊ : लिंक भेजकर एलआईसी अधिकारी के खाते से उड़ाए 52.31 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : साइबर ठग ने लिंक भेजकर एलआईसी अधिकारी के खाते से 41 दिन के अंदर 52.31 लाख उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐशबाग स्थित ईदगाह के पास रहने वाले मोहम्मद सालिम एलआईसी एचएफएल में डीएचए के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाजों ने उनके खाते से कई बार में 52,31,690 रुपये पार कर दिए।

पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच खाते से रुपये निकले हैं। पीड़ित का कहना है कि जनवरी माह में मोबाइल पर एक लिंक आया था।

क्लिक कर एप डाउनलोड की थी। पीड़ित ने बताया कि ठगी के चलते उन पर भारी आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने बताया कि ठगी की रकम के कारण उन पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज