अप्रैल में GST कलेक्शन का महारिकॉर्ड, सरकारी खजाने में आये 2.43 लाख करोड़

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में 8.7 प्रतिशत बढ़कर करीब 2.43 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इससे पहले अप्रैल 2025 में सर्वाधिक संग्रह 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया गया था। 

घरेलू बिक्री एवं खरीद से प्राप्त सकल राजस्व 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा जबकि आयात से जीएसटी संग्रह 25.8 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 57,580 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल में 'रिफंड' जारी करने की राशि 19.3 प्रतिशत बढ़कर 31,793 करोड़ रुपये रही। 'रिफंड' समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 7.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें : 
बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर PM मोदी ने की शुभकामनाएं दीं, उनके आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान  

संबंधित समाचार