Uttrakhand:पर्यटन सीजन में सख्त ट्रैफिक प्लान, सुबह 6 बजे से सड़कों पर उतरेगी पुलिस फोर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यटन सीजन की शुरुआत और पहले वीकेंड पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात को सुगम बनाने के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी सुबह 6 बजे से ही अपने-अपने निर्धारित चौराहों और जाम वाले स्थानों (बॉटल नेक) पर तैनात रहेंगे। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अक्षम्य माना जाएगा। सभी राजपत्रित अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था का संचालन कराएंगे।

जिले में लागू नए डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा। भारी वाहनों को निर्धारित समय और स्थान पर ही रोका जाएगा, जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे। किसी भी आकस्मिक जाम या बाधा से तुरंत निपटने के लिए मोबाइल पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी। एसएसपी ने कहा कि पर्यटन सीजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित डायवर्जन रूट पर ही चलें।

 

संबंधित समाचार