आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पंजाब किंग्स करेगा पहले बल्लेबाजी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा हम पिछले कुछ मैचों से अच्छा चेज कर रहे हैं और हमारी गेंदबाजी भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी वजह से हमने पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया है। इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और इसी वज़ह से सही समय पर पीक करना जरूरी है और हम वही कर रहे हैं। अभी हमारा बेस्ट गेम आना बाकी है। उम्मीद है कि यह हमारा सबसे बेस्ट गेम होगा। एक बदलाव हुआ है और सिंधू आज अपना पर्दापण कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है। पिच पर घास है और काली मिट्टी की पिच होने की वजह से थोड़ा बाउंस भी मिल सकता है। हम इस पिच पर पहले खेल चुके हैं। विजयकुमार वैशक और जेवियर बार्टलेट गेंदबाजी में आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर, निशांत सिंधू, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।

पंजाब किंग्स (एकादश) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वाढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

संबंधित समाचार