Bareilly:तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत, मातमी चीखों से गूंजा मीरगंज का तिलमास गांव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज का गांव तिलमास रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे से दहल गया। तलाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जबकि चौथे किशोर की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। तीन मासूमों की जान जाने से उनके परिवारों में भी कोहराम मचा है।

घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मीरगंज के गांव तिलमास का रहने वाला 10 साल का त्रिवेंद्र पुत्र चरण सिंह यादव, 09 साल का आयुष पुत्र जियालाल कश्यप और 8 वर्षीय अंश पुत्र सुरेंद्र पाल गंगवार तालाब पर नहाने गए थे। 

नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए। तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। काफी कोशिश के बाद सभी को तलाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे किशोर का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार