भारतीय पोत की मदद को आया पाकिस्तान, अरब सागर में Pakistani Navy ने MV Gautam को पहुंचाई आपातकालीन सहायता

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में फंसे एक भारतीय पोत के चालक दल को मानवीय सहायता प्रदान की। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गई। समाचारपत्र 'डॉन' ने सोमवार को प्रकाशित अपनी एक खबर में सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बचाव और सहायता अभियान में नौसेना की सहायता पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने की। 

खबर में कहा गया कि मुंबई स्थित समुद्री बचाव एवं समन्वय केंद्र ने पाकिस्तानी प्राधिकारियों से संपर्क कर सहायता का अनुरोध किया था जिसके बाद चालक दल की सहायता के लिए अभियान शुरू किया गया। इस चालक दल में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे। 

बताया कि ओमान से भारत जा रहे एम.वी. गौतम नामक पोत के चालक दल ने तकनीकी खराबी की सूचना दी। खबर में कहा गया है कि फंसे हुए चालक दल को भोजन, चिकित्सा और तकनीकी सहित आपात सहायता प्रदान की गई। पिछले महीने अरब सागर में संकट के संबंध में सूचना मिलने के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने एक व्यापारिक पोत से विदेशी नागरिकों सहित चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया था।

ये भी पढ़ें : 
पेंसिल्वेनिया के गवर्नर से मिले भारतीय राजदूत क्वात्रा, आर्थिक संबंध मजबूत बनाने पर चर्चा 

संबंधित समाचार