Bareilly:शहाबुद्दीन का दावा...बंगाल में भाजपा को मुस्लिम महिलाओं का मिला साथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने बंगाल चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की जीत के पीछे मुस्लिम महिलाओं का बड़ा हाथ रहा।

शहाबुद्दीन ने कहा कि बंगाल में हर वर्ग ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से न खुश था। हिन्दू और मुसलमान सभी सत्ता परिवर्तन चाहते थे। लिहाजा सभी ने मिलकर के पूरे निजाम को बदल दिया। मौलाना ने कहा भाजपा के इस प्राचंड बहुमत के पीछे मुस्लिम महिलाओं का खामोश अंदाज में समर्थन है। मुस्लिम महिला आरक्षण पर भारत सरकार का किरदार निभाना और ममता बनर्जी के नकारात्मक रवैया ने महिलाओं को ज्यादा प्रेरित किया। इसी वजह से 91 फीसदी पोलिंग हुई।

मौलाना ने कहा कि देश के 5 राज्यों और खास तौर पर बंगाल में निष्पक्ष चुनाव हुए हैं। चुनाव आयोग ने की व्यवस्थाएं भी बेहतर थीं। उन्होंने चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बधाई दी। मौलाना ने बंगाल में बनने वाली नई सरकार को सलाह देते हुए कहा कि किसी के साथ भेद-भाव या पक्ष पात नहीं होना चाहिए। भले किसी ने सत्ताधारी पार्टी को वोट किया हो या नहीं। 

उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का 15 साल का शासन अब खत्म हो चुका है। और बंगाल की जनता ने भाजपा को बहुत बड़े बहुमत से जिताया है। बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां सत्ता में आने वाली पार्टी लंबे समय तक शासन करती है। 

संबंधित समाचार