भारत-इटली के बीच रक्षा सहयोग : रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो से मिलेगें राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को यहां इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। दोनों देश बदलते सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करने की अपेक्षा रखते हैं।
अक्टूबर 2023 में रक्षा मंत्री की रोम यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और गति मिली है। रक्षा मंत्री क्रोसेट्टो की भारत की यह पहली यात्रा दोनों देशों की मौजूदा सहयोग को और विस्तारित करने तथा विशेष रूप से औद्योगिक साझेदारी के क्षेत्र में नए सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने की इच्छा को रेखांकित करती है।
