विदेशों में बढ़ा UP के आमों का क्रेज : बेल्जियम चखेगा 'लंगड़ा' और 'लखनऊवा', रवाना होगी 1 टन की पहली खेप

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- कल एक टन जाएगी निर्यात की जाएगी पहली खेप - पैक हाउस ने ईयू सर्टिफिकेट पर तैयार किया आम

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ के लंगड़ा और लखनऊवा आम का स्वाद बेल्जियम चखेगा। रहमानखेड़ा स्थित मैंगो पैक हाउस से दो टन आम निर्यात किया जाएगा। निर्यातकों ने ईयू सर्टिफिकेट यानी यूरोपियन यूनियन सर्टिफिकेट पर आम की प्रोसेसिंग कराकर निर्यात की तैयारी कर ली है।

नेपाल, लंदन, दुबई व दोहा के बाद बेल्जियम आम का निर्यात शुरू होगा। पैक हाउस के संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि निर्यातक मलिहाबाद, काकोरी, माल व अन्य आम पट्टी से लंगड़ा और लखनऊवा आम खरीदकर बेल्जियम भेजेंगे। 

शनिवार को पहली खेप एक टन आम का निर्यात करेंगे। सोमवार को एक टन आम और बेल्जियम भेजेंगे। निर्यातकाें द्वारा दिए गए आम की प्रोसेसिंग करा रहे हैं। जोकि यूरोपियन यूनियन सर्टिफिकेट के आधार पर है। इसमें हॉट वाटर ट्रीटमेंट भी करते हैं। इससे पहले मलिहाबादी दशहरी सैंपल के तौर पर बेल्जियम भेजा है। परीक्षण में पास होने पर मलिहाबादी दशहरी का भी निर्यात करेंगे।

ये भी पढ़ें  : 

Thailand-India Defence Dialogue : रक्षा नवाचार और क्षमता विकास में साथ आए भारत-थाईलैंड, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

 

 

संबंधित समाचार