Bareilly : मौलाना की मौत हादसा या हत्या, मौके पर जुटी रही जीआरपी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रेलवे पुलिस का दावा, सीसीटीवी फुटेज में दोनों हाथ से बोगी के गेट पकड़े दिखाई तौसीफ

बरेली, अमृत विचार। उर्स से लौटते समय अनहोनी का शिकार हुए बिहार के मौलाना तौसीफ की मौत की गुत्थी में रेलवे पुलिस भी उलझी नजर आ रही है। हत्या और हादसे के एंगिल पर काम करते हुए जीआरपी ने तीन बाहर मौके का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। दावा किया जा रहा है कि फुटेज में मौलाना दोनों हाथ से बोगी का गेट पकड़े नजर आए हैं। जीआरपी की प्राथमिक जांच में अभी तक हत्या से मामले से की कड़ियां जुड़ती नजर नहीं आ रहीं।

किशनगंज, बिहार की रहने वाली निवासी तबस्सुम खातून ने जीआरपी थाने में सोमवार को दर्ज कराए रिपोर्ट में बताया था कि 26 अप्रैल को उनके पति तौसीफ रजा बरेली के उर्स ताज्जुशरिया में शामिल होकर रात 9:45 बजे बरेली जंक्शन से योग नगरी ऋषिकेष ट्रेन से वापस आ रहे थे। पति से रात करीब 09:45 बजे बात भी हुई। आरोप था कि इस दौरान वह पति से वीडियो कॉल पर भी बात की। जिसमें साफ दिखाई दिया कि कई सारे लोग उनके पति के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वह घटना के दौरान 30 सेकेंड ऑडियो और दो मिनट 53 सेकेंड वीडियों कॉल पर बात भी की। उसके बाद मौलाना तौसीफ रजा का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। अगले दिन 27 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे उनके पास मैसेज आया। उसके बाद वह फोन दोबारा से लगाई। फोन उठाने वाले ने खुद को पुलिस कर्मी बताय। उन्होंने तौसीफ की पत्नी होने की बात बताई तो सामने से कहा गया कि उसके पति की हालत बहुत खराब है। उसके बाद उनके देवर रज्जाक ने बात किया तो पुलिस कर्मी ने बताया कि तौसीफ रजा की मौत हो चुकी है। काफी हंगामे के बाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। अब जीरआपी पुलिस विवेचना आगे बढ़ाते हुए कैंट थाने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज ले लिया है।

सामान्य श्रेणी का लिए टिकट, स्लीपर में चढ़े
थाना प्रभारी जीआरपी जक्शन एसके वर्मा ने बताया कि मौलाना तौसीफ रजा ने सामान्य श्रेणी का टिकट लिए थे। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए तो पाया गया कि मौलाना सामान्य श्रेणी के टिकट पर स्लीपर कोच में चढ़े थे। लेकिन, भीड़ अधिक होने के कारण वह दोनों हाथ से गेट पकड़े हुए थे और अंदर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में आशंका है कि मौलाना की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई हो। हालाकि, रेलवे पुलिस टीम सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन में जुटी है।

संबंधित समाचार