UP: बरेली मंडल में आंधी तूफान से तबाही, बदायूं में पांच व शाहजहांपुर में दो की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंडल में बुधवार को आंधी और तूफान का कहर देखने को मिला। बरेली में एक महिला और छात्रा को अपनी जान गवानी पड़ी। शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बदायूं में पांच लोगों की मौत हो गई।

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सौंधा दोस्तपुर निवासी पिंकू यादव बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से गैस सिलेंडर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। अचानक बिजली का खंभा टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसी तरह कोठा गांव निवासी आदेश फतेहगंज पूर्वी से बरेली होकर लौट रहे थे। आंधी और बारिश के दौरान बिजली का खंभा टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बदायूं में पांच की मौत
बदायूं में तेज आंधी और बारिश जिले में कहर बनकर टूटी। घर और सड़कों पर पेड़ गिरे। दीवारें गिर गईं। अलग-अलग हादसों में दो मासूम समेत पांच लोग और तीन पशुओं की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप स घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में रानेट पुल पर डंपर पर पेड़ गिरने से चालक की मौत हुई। इसी क्षेत्र के गांव सिद्धपुर केथौली में झोपड़ी की दीवार गिरने से मलबा में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि एक महिला और बच्ची घायल हो गए। बिल्सी मार्ग पर मलइया वाले बाबा के पास गुलाब बाग निवासी युवक के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हुई। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम तर्कपरौली में बारिश से बचने को कुछ ग्रामीण पाकड़ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ जड़ समेत उखड़ गया। जिसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई।

संबंधित समाचार