Suvendu Adhikari Oath Ceremony : बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के साथ इन दिग्गजों की कैबिनेट में एंट्री, देखें लिस्ट
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक पल आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई यानी की आज को राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो चुका है और ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर होने वाले भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , सीएम योगी मौजूद हैं।
3.png)
भाजपा ने 2026 विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीती हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को 2, AJUP को 2 और CPI(M) को 1 सीट मिली। यह जीत सिर्फ संख्या में नहीं, बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा में बड़े बदलाव का प्रतीक मानी जा रही है।
मंत्रिमंडल में अनुभव, युवा और विविधता का मिश्रण
भाजपा की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा हो गई है, मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आई है। पार्टी सामाजिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक संतुलन बनाते हुए कैबिनेट गठित की गई है। इसमें वरिष्ठ और दिग्गज चेहरे जो शामिल हैं।
-पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी महिला नेता अग्निमित्रा पॉल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. वह बंगाल में बीजेपी की उपाध्यक्ष हैं।
-बंगाल में बीजेपी के बड़े नेताओं में शामिल अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वह बनगांव उत्तर से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।
3.png)
-बंगाल के बांकुड़ा जिले की रानीबांध सीट से विधायक खुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली है।
-दिलीप घोष को भी कोलकाता में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। दिलीप घोष, पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर से जीते हैं। उन्होंने 7 बार के विधायक ज्ञान सिंह सोहनपाल को हराया है। उन्होंने जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत किया। उनकी जंगलमहल और नॉर्थ बंगाल में मजबूत पकड़ है। वह बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
यह मंत्रिमंडल न सिर्फ राजनीतिक अनुभव पर आधारित होगा, बल्कि उत्तर बंगाल, आदिवासी क्षेत्रों, महिलाओं और युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की कोशिश दिखी।
3.png)
बंगाल अब विकास और बदलाव की राह पर
सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली यह सरकार राज्य की सियासत में नया अध्याय लिखेगी। मतदाताओं ने बदलाव का मैनडेट दिया है और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार किन वादों को कितनी तेजी से पूरा करती है।
