गुरुग्राम में खौफनाक वारदात : पत्नी और चार बच्चों की हत्या के बाद पति ने की सुसाइड की कोशिश, UP का रहने वाला है परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुग्राम। गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद अपने घर में कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। जब व्यक्ति का भाई रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटा तो उसने परिवार को पहली मंजिल पर बेहोश पड़ा पाया। वह तुरंत सबको अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने महिला और चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान नाजिम, उसकी पत्नी नाजमा (35) और उनके बच्चे इकरा (14), शिफा (11), आरम (9) और खतीजा (6) के रूप में हुई है। नाजिम मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और एक हेयर सैलून चलाता था। आरोपी नाजिम ने दिल्ली की रहने वाली नजमा से प्रेम विवाह किया था। उस वक्त दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थीं, पर किसे पता था कि अंत इतना वीभत्स होगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाजिम ने पुलिस को बताया कि परिवार जीना नहीं चाहता था। सहायक पुलिस आयुक्त नवीन शर्मा ने कहा, ''घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। नाजिम ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर देकर या गला घोंटकर मारा है या नहीं, यह जांच का विषय है। हमने शवों को शवगृह में रखा है और सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।'' 

संबंधित समाचार