निपुण भारत मिशन से बदली यूपी में शिक्षा की तस्वीर, बच्चों को मिल रही स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी
लखनऊ, अमृत विचार : बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘निपुण भारत मिशन’ के जरिए बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ में देवी संस्थान द्वारा आयोजित ‘फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन)’ विषयक लीडरशिप कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं, जिससे बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षा मिल रही है।
मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत बच्चों में भाषा, गणित और समझ विकसित करने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियां अपनाई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा प्रारंभिक स्तर पर पढ़ने, लिखने और गणना करने में दक्ष बने। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी नवाचारों को शामिल कर नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :
कॉलेज का पहला दिन : किसी नई जगह खुद को ढालने में लगता है समय
