UP News: राजधानी लखनऊ में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रदेश भर से बुलाए गए 44 अधिकारी 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : भीषण गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली संकट बढ़ने लगा है। कटौती से आम लोग बेहाल हैं। शिकायतें और आक्रोश बढ़ रहा है। आलम ये है कि लखनऊ में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने अधिकारियों की पूरी फौज उतार दी है।

मध्यांचल विद्युत निगम लिमिटेड ने यूपी के 44 अधिशासी अभियंताओं के स्थानांतरण किए हैं। खास बात ये है कि इन सभी विद्युत अधिकारियों को लखनऊ में तैनात किया गया है। 

मध्यांचल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ट्रांसफर किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। 

दरअसल, राजधानी में बिजली कटौती से विद्युत विभाग के साथ सरकार की भी किरकिरी हो रही थी। कटौती से परेशान उपभोक्ता शिकायतें तो कर रहे हैं, लेकिन फौरीतौर पर कोई समाधान नहीं हो पा रहा। कम से कम राजधानी में बिजली की समस्या नहीं आए, विभाग इस कसरत में जुट गया है।

PDF में देखें लिस्ट

https://www.amritvichar.com/media-webp/2026-05/transfer.pdf

 

संबंधित समाचार