UP Political News: मंत्रियों को 8वें दिन विभाग आवंटित, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद मंत्रालय 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को आठवें दिन विभाग आवंटित हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मिला है। वहीं, सपा से बगावत करने वाले मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्रालय मिला है। दोनों कैबिनेट मंत्रियों को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं। 

यूपी का मंत्रीमंडल अब भरापूरा हो गया है। कुल 60 मंत्री हैं। पिछले सप्ताह 6 नए मंत्रियों ने शपथ ली थी और दो मंत्रियों को पदोन्नत करके स्वतंत्र राज्य मंत्री बनाया गया। 

हालांकि इस बीच विभागों के आवंटन में अप्रत्याशित देरी बनी रही। इसको लेकर विपक्ष लगातार कटाक्ष करते हुए सरकार पर हमलावर बना रहा। चूंकि ये सरकार का अंतिम मंत्रीमंडल विस्तार था। इसलिए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी देने में मंथन करना पड़ा।

मंत्रियों को आवंटित विभाग 

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय 
कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
सोमेन्द्र तोमर    राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
अजीत सिंह पाल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
कैलाश सिंह राजपूत ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
कृष्णा पासवान पशुधन एवं दुग्ध विकास
सुरेंद्र दिलेर राजस्व
हंसराज विश्वकर्मा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

        
     
     
          
      

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बाराबंकी में ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान : प्रदेश के सभी जिलों को मिलेगी ICU और टेली-आईसीयू की सौगात, सभी मंडलों में खुलेंगे कैंसर अस्पताल
भारतीय नाविकों की मौत पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल, 'अमेरिका आंखें दिखा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री खामोश हैं'
UP Election 2027: पूर्वांचल में सुभासपा का बड़ा दांव, 32 सीटों पर ठोंकी दावेदारी; अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में 'एमवाई' समीकरण को खुली चुनौती
वाराणसी का राजघाट पुल आज रात से 13 अगस्त तक रहेगा बंद, वाहनों की आवाजाही पर पूरी पाबंदी
यूपी के गांवों में डिजिटल क्रांति और विकास का नया इतिहास, 5 सालों में पंचायती राज विभाग ने बदला ग्राम पंचायतों का चेहरा