ट्रेजडी इन लव: सुसाइड, मर्डर और एसिड अटैक...दहला रहा प्यार का खौफनाक अंत !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। प्यार और दोस्ती का खौफनाक अंत समाज को दहला रहा है। जिला बरेली में तीन दिन में सुसाइड, हत्या और एसिड अटैक की तीन ऐसी डरावनी घटनाएं देखी हैं, जिसे सुनकर लोगों के कलेजे कांप रहे हैं। किसी ने प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया है तो कोई इकतरफा प्यार में पड़ोसन के खून का प्यास बन बैठा। डीएलएड छात्रा ने दोस्त पर भरोसा करके अपने जान गंवा दी।

लालची गर्लफ्रेंड के आगे हारी जिंदगी की जंग
बरेली में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद पर तैनात गौरखपुर के वशिष्ठ मुनि जिस युवती से जान से ज्यादा मोहब्बत करते थे, वो उनके पैसों की लालची निकली। खूब धन ऐंठा और जमकर ब्लैकमेलिंग की। हद से ज्यादा परेशान किया गया तो टीचर टूट गए और बरेली में किराए के आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रवक्ता की मौत की जिम्मेदार प्रेमिका पर केस दर्ज कर लिया है मगर घटना से हर कोई सकते में है।

इकतरफा प्यार के चक्कर में एसिड अटैक
कुछ ऐसी ही कहानी शेरगढ़ कस्बे में सामने आई, जहां इकतरफा प्यार के चक्कर में उमेश कश्यप ने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी और उसके पति व बच्चों पर रात में सोते वक्त तेजाब उड़ेल दिया। 5 बच्चों का बाप पड़ोसी जबरन महिला से शादी को दबाव बना रहा था और विरोध पर एसिड अटैक कर दिया। पुलिस की गोली से घायल होकर वह पकड़ा तो गया है मगर घटना से इलाके में खलबली है। 

सोशल मीडिया चलाने से चिढ़ा, कर दी हत्या
इसी तरह डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने सिर्फ सनक के चक्कर में कर डाली। कम-पढ़े लिखे अशोक सिर्फ इतनी सी बात से नीतू की जान का दुश्मन बन बैठा, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और दूसरों से भी बातचीत किया करती थी। सिरफिरा अशोक घर छोड़ने बहाने से उसे बाइक पर साथ ले गया और सीबीगंज क्षेत्र में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को जंगल में छोड़कर भागे हत्यारोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद वह पकड़ा गया और पूछताछ में हत्याकांड का राज खोल दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म