UP: स्वार पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, तमंचा व पशु काटने के उपकरण बरामद
रामपुर, अमृत विचार। स्वार थाना पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक गोकश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात सूचना मिली थी कि गौकशी में लिप्त एक आरोपी ग्राम भूवरी जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना पर थाना स्वार पुलिस टीम तालाब के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर मक्के के खेत की ओर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नईम उर्फ बाबू पुत्र फकीरा निवासी मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक 17/18 मई की रात सूचना मिली थी कि गौकशी में लिप्त एक आरोपी ग्राम भूवरी जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना पर थाना स्वार पुलिस टीम तालाब के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर मक्के के खेत की ओर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नईम उर्फ बाबू पुत्र फकीरा निवासी मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, रस्सी, काली पॉलिथीन, लकड़ी का गट्टा, छुरी और गंडासा बरामद किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह निराश्रित गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी गौकशी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(2) बीएनएस और 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
