UP: लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा, ट्रक और मैजिक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत नौ की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना ईसानगर के गांव भरेहटा के पास  पास सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार मैजिक और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। मैजिक में 12  लोग सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि 8 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक यात्री को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया है। 

तीन लोग जख्मी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूरी पेशे से जुड़े थे और काम करने लखीमपुर खीरी जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थाानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही मौके पर सवारियों में चीखपुकार मच गई। यह देखकर भारी भीड़ जमा हो गई। 

लोगों ने किसी तरह मैजिक में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त  वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटी है। डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मरने वालों में अभी तक तीन लोगों की शिनाख्त हो चुकी हैं, जिनमें बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव मनगौठिया निवासी जयवीर संह (25), कोतवाली धौरहरा के गांव सिसैया निवासी अदनान (19 और बहराईच जिले के मंझरा रामवचनपुरवा निवासी पवन शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई है।  
 
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्ययमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंाने संबंधित अधिकारियों को फोन कर घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्हों ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है। पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से मृतकों और घायलों की संख्या  की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मृतकों की शिनाख्त  के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद उनके घरवालों को सूचना दी जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Salman Khan Fitness: 60 की उम्र में फ्लॉन्ट किए रिप्ड एब्स, मातृभूमि शूट के बीच सलमान खान का फिटनेस अवतार 
यूएई के Nuclear Plant पर ड्रोन हमला पर भारत ने जताई गहरी चिंता,कहा - बेहद खतरनाक 
बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 
वाराणसी के काल भैरव में श्रद्धालुओं से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; गुजरात निवासी से बदसुलूकी पर जांच के आदेश