Maharajganj News : महराजगंज में हाई-वोल्टेज ड्रामा, टॉवर पर चढ़ीं दो सगी बहनें, मान-मनौवल में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

महराजगंज। उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोजनी नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवतियां एक मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मोहल्ले के लोगों ने मोबाइल टावर पर दो युवतियों को चढ़ा देखा। 

सबसे पहले स्थानीय निवासी रामप्रकाश की नजर दोनों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवतियां आपस में सगी बहन बताई जा रही हैं। हालांकि उनके टावर पर चढ़ने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

स्थानीय लोग विभिन्न कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग घरेलू विवाद तो कुछ प्रेम प्रसंग से मामले को जोड़कर देख रहे हैं। सूचना मिलने पर नगर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। बताया गया कि टावर पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। 

पुलिसकर्मी लगातार दोनों से बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन युवतियां हाथ हिलाकर कुछ कह रही थीं, जिसे नीचे मौजूद लोग समझ नहीं सके। करीब नौ बजे तक दोनों युवतियां टावर से नीचे नहीं उतरी थीं और पुलिस तथा प्रशासन की ओर से मान-मनौवल का दौर जारी था। मौके पर मौजूद लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि जिले में अपनी मांग मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें अधिकतर मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े रहे हैं। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम दोनों युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में लगी हुई है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अश्मिता चालिहा की हार से भारत का सफर समाप्त! मलेशिया मास्टर्स में क्वार्टरफाइनल में मिली शिकस्त
कुश्ती महासंघ पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट, विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने के फैसले पर WFI से पूछे तीखे सवाल
Meerut News : मेरठ मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स की हत्या, वार्ड बॉय ने बहन संग मिलकर घोटा गला, वजह जान पुलिस भी हैरान
अमित शाह का एलान : घुसपैठ पर अंकुश के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना शुरू, पाक-बांग्लादेश बॉर्डर को अभेद्य बनाएगी मोदी सरकार
यूपी में माफिया और 'गन कल्चर' पर डबल अटैक: सीएम योगी का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन, हाईकोर्ट ने तलब की बाहुबलियों की 'कुंडली'