Prayagraj News : प्रयागराज में रफ्तार का कहर: दो कारों में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत, चार गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो कारों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि नए यमुना ब्रिज के आगे लैप्रोसी चौराहे के करीब सुबह लगभग दस बजे तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गयी।

इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें से तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया। गंभीर रुप से घायल चार लोगों को अस्पताल भेजा गया है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर को भी गेट तोड़कर बाहर निकलना पड़ा, वहीं एक्सयूवी कार सड़क पर ही पलट गई,दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अश्मिता चालिहा की हार से भारत का सफर समाप्त! मलेशिया मास्टर्स में क्वार्टरफाइनल में मिली शिकस्त
कुश्ती महासंघ पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट, विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने के फैसले पर WFI से पूछे तीखे सवाल
Meerut News : मेरठ मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स की हत्या, वार्ड बॉय ने बहन संग मिलकर घोटा गला, वजह जान पुलिस भी हैरान
अमित शाह का एलान : घुसपैठ पर अंकुश के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना शुरू, पाक-बांग्लादेश बॉर्डर को अभेद्य बनाएगी मोदी सरकार
यूपी में माफिया और 'गन कल्चर' पर डबल अटैक: सीएम योगी का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन, हाईकोर्ट ने तलब की बाहुबलियों की 'कुंडली'