ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का बड़ा विस्तार! अब 10 टीमें खेलेंगी, शामिल होंगे 5 टेस्ट देश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई देने का फैसला किया है। ICC ने पिछले साल शुरू हुई महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी को विस्तार देने का ऐलान कर दिया है। ICC मुख्य कार्यकारियों की गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। पहला संस्करण 2025 में 8 एसोसिएट टीमों के साथ खेला गया था, जबकि दूसरा संस्करण अब 10 टीमों के साथ नवंबर 2025 में आयोजित होगा।

नई चैंपियनशिप में 5 टेस्ट खेलने वाले देश भी शामिल किए गए हैं। 

शामिल टीमें:
- टेस्ट देश: श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, आयरलैंड
- एसोसिएट देश: नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूएई, पापुआ न्यू गिनी

यह टूर्नामेंट उभरती हुई महिला टीमों को बड़ी टीमें खेलने का मौका देगा, जिससे महिला क्रिकेट की गहराई और बढ़ेगी।

आपको बता दें पुरुष क्रिकेट से जुड़े बड़े मुद्दों जैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पुनर्गठन या प्रस्तावित टू-टियर टेस्ट सिस्टम पर इस बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। इन मुद्दों को ICC बोर्ड की 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली बैठक के लिए छोड़ दिया गया है। यह विस्तार महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार