लखनऊ : वेटलैंड में प्राकृतिक दृश्य से कराया रूबरू, 'जैव विविधता हॉटस्पॉट' बनाने के लिए छात्रों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- सीजी सिटी वेटलैंड में चला जैव विविधता संरक्षण अभियान

लखनऊ, अमृत विचार : शहरी वेटलैंड पर्यावरणीय संतुलन बनाने के साथ वन्यजीव आवासों को संरक्षण प्रदान करते हैं। साथ ही पारिस्थितिकीय स्थिरता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राकृतिक के इस दृश्य से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीजी सिटी वेटलैंड में छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया गया।

137 कॉम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना), 39 गोरखा राइफल्स की गोमती टास्क फोर्स ने लखनऊ विकास प्राधिकरण व टर्टल सर्वाइवल अलायंस फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से जैव विविधता जागरूकता एवं वेटलैंड संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। 

इसमें लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा एस्टेट (जानकीपुरम) के छात्र-छात्राएं, स्थानीय समुदाय के सदस्य, पर्यावरण हितधारकों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। गोमती टास्क फोर्स ने नवंबर 2025 में सीजी सिटी वेटलैंड पुनर्जीवन अभियान शुरू किया था।

इस पहल का उद्देश्य शहरी वेटलैंड को जैव विविधता हॉटस्पॉट, शहर के लिए प्राकृतिक भूजल पुनर्भरण क्षेत्र व गोमती नदी के पारिस्थितिकीय स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने वाले महत्वपूर्ण पारिस्थितिकीय बफर के रूप में पुनर्जीवित करना है।

ये भी पढ़ें  : 
मथुरा-वृंदावन में भीषण गर्मी, बांके बिहारी मंदिर में खस के पर्दे और चंदन लेप की अनूठी परंपरा

संबंधित समाचार