देश का सबसे अनुकूल निवेश प्रदेश, यीडा में निवेश करने पहुंचे दिग्गजों ने कहा-उद्योग लगाने के लिए बेस्ट है यूपी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों ने भूमि आवंटन पत्र पाने के बाद मंच से बदले उत्तर प्रदेश की तस्वीर का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यूपी उद्योग और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल प्रदेश बन चुका है।

कार्यक्रम में इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्रा. लि., सीईएससी ग्रीन पावर, वेगा इंडस्ट्रीज, क्वार्क्स टेक्नोसॉफ्ट, एमेड्यूज इंडिया, वर्चुअल इम्प्लाई, समरकूल होम अप्लायंसेज, ऋद्धि सिद्धि पेपर्स, अर्सेनल इंफोसाल्यूशन समेत 17 कंपनियों को आवंटन पत्र प्रदान किए गए। 

सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “आधुनिक उत्तर प्रदेश का शिल्पकार” बताते हुए कहा कि उद्योगों को गति, पारदर्शिता और मजबूत आधारभूत संरचना की आवश्यकता होती है, जो आज उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट और यीडा क्षेत्र में विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय है और अब ऐसी सुविधाएं चीन में भी दुर्लभ हैं।

इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्रा. लि. के एसके महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा औद्योगिक वातावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, जिससे उद्योग लगाना आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में उन्हें तीन बार आवंटन मिला और सभी परियोजनाओं को उद्योग में बदल दिया गया।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में जनगणना: पहले दिन 1.35 करोड़ घरों को मिला नंबर, ताजमहल-काशी विश्वनाथ मंदिर भी सूची में शामिल

संबंधित समाचार