Bareilly: बीडीए ने चार अवैध दुकानों को सील किया, बिना मानचित्र स्वीकृति हो रहा था निर्माण

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए की टीम ने शनिवार को ग्राम करमपुर चौधरी में बरेली- नैनीताल मार्ग पर बन रहीं चार अवैध व्यावसायिक दुकानों को सील कर दिया। टीम के अनुसार इरफान की ओर से इंडिया पेट्रोल पंप के पास बिना मानचित्र स्वीकृति के चार व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर निर्माण को सील कर दिया।

 यह कार्रवाई सहायक अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। बीडीए के मुताबिक क्षेत्र में बिना अनुमति कराए जा रहे अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख अवश्य जांच लें।

 

संबंधित समाचार