Indian Railway: शाहजहांपुर स्टेशन पर होगा लखनऊ–देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की मांग पर 22545/22546 लखनऊ जंक्शन–देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया गया है। इससे शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को तेज, आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने सांसद जितिन प्रसाद को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

संबंधित समाचार