लखनऊ : बिजली कटौती से परेशान ऐशबाग वाले आधीरात को सड़कों पर उतरे
अमृत विचार : भयंकर गर्मी के बीच यूपी में बिजली संकट बढ़ने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर में बिजली कटौती से आमजन तस्त्र है। पश्चिमी यूपी से लेकर लखनऊ तक जनाक्रोश दिखाई दे रहा है। बिजली कटौती से तंग लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र के शास्त्री नगर, निगम बाग और कुंडरी रकाबगंज क्षेत्र में देररात तक विरोध-प्रदर्शन हुआ।
राजधानी में बिजली संकट कितना भयंकर हो चला है। इसका अंदाजा इसी से बात से लगा सकते हैं कि इससे निपटने के लिए शासन ने यूपी से 44 अधिशासी अभियंताओं को ट्रांसफर करके लखनऊ में तैनाती दी है। ताकि भयंकर गर्मी के बीच कम से कम राजधानी में हालात खराब नहीं होने पाएं।
लखनऊ में पिछले दो-तीन दिनों से कटौती से तंग लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जताने को विवश हैं। इसी क्रम में ऐशबाग इलाके में बिजली को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
अखिलेश का जनता से अग्रह, सरकार पर प्रहार
यूपी में बिजली कटौती को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार और व्यवस्था पर प्रहार किया है। उन्होंने विशेष अग्राह के करते हुए लिखा, कि
भाजपा की गलत नीतियों के कारण यूपी में जो असहनीय बिजली संकट चल रहा है, जनता उसका गुस्सा बिजली विभाग के कनिष्ठ कर्मचारियों या लाइनमैन पर न उतारे। बिजली विभाग के हजारों संविदा कर्मचारियों की छंटनी के बाद वो पहले से ही बहुत दबाव में काम कर रहे हैं।
दरअसल इस ‘महा विद्युत आपदा’ के लिए भाजपा सरकार, भाजपा के बिजली मंत्री, भाजपा के सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद से लेकर बिजली विभाग के उच्चाधिकारी व भ्रष्ट ठेकेदार ज़िम्मेदार हैं, जो इस नाकाम सत्ता में अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदार हैं। सवाल-जवाब इन लोगों से किया जाए।
