Rampur News: चाइनीज मांझा फिर बना हादसे की वजह, मासूम बच्ची की गर्दन कटी, लगाने पड़े 50 टांके
पिता के साथ बाइक पर ईद के मेले जा रही बच्ची आई चाइनीज मांझे की चपेट में
चाइनीज मांझे की वजह से हादसों की सिलसिला जारी है। लाख सख्ती के बावजूद धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बाजार में चोरी छिपे ही सही मगर बिक रहा है। इस बार रामपुर में खतरनाक मांझे की वजह से मासूम बच्ची की जान आफत में पड़ गई।
रामपुर, अमृत विचार। चाइनीज मांझे की वजह से हादसों की सिलसिला जारी है। लाख सख्ती के बावजूद धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बाजार में चोरी छिपे ही सही मगर बिक रहा है। इस बार रामपुर में खतरनाक मांझे की वजह से मासूम बच्ची की जान आफत में पड़ गई।
बाइक पर हुआ हादसा
घटना शुक्रवार देर शाम बावनपुरी इलाके की है। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर चार वर्षीय बच्ची की गर्दन कट गई। बाइक सवार बच्ची अपने पिता के साथ आगे बैठी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। आनन फानन में बच्ची को डॉक्टर के यहां ले जाया गया। परिवार ने चाइनीज मांझा बेचने वालों और मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
ईद का मेला देखने जा रही थी बच्ची
मुंबई के व्यापारी तारिक खान मजार शाह बगदादी रामपुर में अपने घर ईद की छुट्टियां मनाने आए थे। शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ ईद के मेले जा रहे थे। बिलासपुर गेट पर बाइक में पेट्रोल डलवाकर जब लौटे तो चाइनीज मांझे से बच्ची सारा खान की गर्दन कट गई। पास के क्लीनिक पर बच्ची का इलाज कराया गया, जहां उसकी गर्दन में 50 टांके आए हैं। हालांकि डॉक्टरों ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया है।
