UP News: सीओ की गाड़ी ने मामा-भांजे को रौंदा, मौत के बाद परिजनों में भड़का आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी-पसगवां हाईवे पर शनिवार को सीओ की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में आक्रोश पनप गया। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। अफसरों के समझाने पर माने। इसके बाद पोस्टमार्टम को शव भेजे गए।

जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव अनावा निवासी रामऔतार (45 वर्ष) और उनके मामा जय जय राम बाइक से मोहम्मदी आ रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदी-पसगवां हाईवे पर सीओ अरुण कुमार सिंह की सरकारी गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामऔतार को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं गंभीर रूप से घायल जय जय राम को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक रामऔतार के पुत्र अनुज कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार