देवरिया: भाजपा ने मनाई भारतेंदु हरिश्चंद्र की 136वीं पुण्यतिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया, अमृत विचार। भाजपा सलेमपुर मण्डल ने आधुनिक साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की 136वीं पुण्यतिथि बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर मनाई। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चन्द्र आधुनिक साहित्य के जनक व महान कवि और आधुनिक नाटक के शिल्पकार थे। भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने 34 वर्ष की अल्पायु में 175 गर्न्थो …

देवरिया, अमृत विचार। भाजपा सलेमपुर मण्डल ने आधुनिक साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की 136वीं पुण्यतिथि बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर मनाई। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चन्द्र आधुनिक साहित्य के जनक व महान कवि और आधुनिक नाटक के शिल्पकार थे। भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने 34 वर्ष की अल्पायु में 175 गर्न्थो की रचना की।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि भारतेंदु ने न केवल नई विधाओं का सृजन किया बल्कि वे साहित्य की विषय-वस्तु में भी नयापन लेकर आए, इसलिए उन्हें भारत में नवजागरण का अग्रदूत माना जाता है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र एक उत्कृष्ट कवि,सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार और ओजस्वी गद्यकार थे।

इस मौके पर त्रिवेणी गुप्ता ,मण्डल महामंत्री अशोक तिवारी,अजय दुबे वत्स,धनञ्जय चतुर्वेदी,मण्डल अध्यक्ष लार रोड संजय कुशवाहा,अनिल ठाकुर,अवनीश चन्द्र मिश्र चंचल,दीपक श्रीवास्तव,राकेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज