हल्द्वानी: महीने भर में ही 18 बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लोकेश रावत, हल्द्वानी। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम को जनता को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लगातार बढ़ते दामों से व्यापारियों में रोष की स्थिति बनी हुयी है। पिछले एक माह में पेट्रोल डीजल के दाम 18वीं बार बढ़ गए हैं। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 27 …

लोकेश रावत, हल्द्वानी। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम को जनता को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लगातार बढ़ते दामों से व्यापारियों में रोष की स्थिति बनी हुयी है। पिछले एक माह में पेट्रोल डीजल के दाम 18वीं बार बढ़ गए हैं। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे प्रतिलीटर के साथ 92.10 और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर के साथ 85.80 रुपए हो गया है। इससे आम जनता और ट्रांसपोटर्स पर कोरोना संक्रमण के साथ दोहरी मार पड़ रही।

व्यापारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से पर्यटन पूरी तरह बंद हो गया है। इस कारण ट्रांसपोर्ट का काम पूरी तरह ठप हो गया है। और केंद्र सरकार व्यापारियों और आम जनता को राहत देने के बजाय उनके साथ दोगला व्यवहार कर रही है। पेट्रोल पंप एशोसिएशन अध्यक्ष विरेंद्र चड्डा ने कहा कि पिछले दिनों लगातार तेलों के दाम बढ़ने से व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं सरकार को तेलों के दाम कम कर आम जनता को राहत देनी चाहिए। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दानों को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने तेल के दाम कम करने और ट्रांसपोर्ट के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की उठाई है।

इसमें व्यापारियों ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र भेजकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग करी। व्यापारियों ने कहा कि तेल दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों पर आर्थिक संकट आ रहा है। मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्डा ने कहा कि लगातार तेलों के दाम बढ़ने से व्यापारी काफी चिंतित है। और देशभर में तेलों के दाम रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी है। इस दौरान हुकुम सिंह कुंवर,अनिल खंडेलवाल, राजकुमार सिंह नेगी, नरेंद्र भोर्याल, दया किशन शर्मा, सौरभ अग्रवाल ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग उठाई।

पिछले एक माह बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
मई माह, साधारण पेट्रोल की कीमत, डीजल
3 मई 88.73 80.81
7 मई 89.42 81.84
11 मई 89.83 82.48
14 मई 90.24 83.07
18 मई 90.63 83.63
23 मई 90.91 84.20
27मई 91.27 84.74
29 मई 91.47 85.02
31 मई 91.69 85.28
1 जून 91.89 94.23
4 जून 92.10 85.80

(पेट्रोल डीजल के दाम प्रति रुपए लीटर)

संबंधित समाचार