हल्द्वानी: देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शीलभंग की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने कहा है कि वह अपने पति के साथ संयुक्त परिवार में रहती है। घर में पति के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शीलभंग की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने कहा है कि वह अपने पति के साथ संयुक्त परिवार में रहती है। घर में पति के दो अन्य भाई अपनी पत्नी-बच्चों के संग और तीन अविवाहित देवर रहते हैं।

पीड़ि‍ता ने बताया कि एक देवर बुरे चाल चलन का है। वह महिला और अन्य भाभियों पर गलत नजर रखता है। वह नहाते और घरेलू काम करते वक्त क्लीपिंग बनाता है और गैर मर्दो को दिखाता फिरता है।

ऐतराज करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोप है कि 15 जुलाई को सुबह महिला घर के पहले तल पर स्थित अपने कमरे में अकेली थी। इस बीच देवर कमरे में बिना पूछे जबरन घुस गया।

महिला उस समय कपड़े बदल रही थी। देवर ने महिला को बेहद अश्लील तरीके से पकड़ लिया व जबरदस्ती का प्रयास किया। महिला ने डर कर शोर मचाया तो देवर ने उसे थप्पड़ व लात घूंसों से मारा। दूसरे देवर व जेठ ने महिला को आरोपी के चंगुल से बचाया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार