15 अगस्त से पहले घाटी को दहलाने की कोशिश, बीएसएफ के काफिले पर चलाई गोली, घेरे गए सभी आतंकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) करीब है और एक बार फिर घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरूवार को आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि घटना में अबतक कोई घायल नहीं हुआ, जबकि …

श्रीनगर। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) करीब है और एक बार फिर घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरूवार को आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि घटना में अबतक कोई घायल नहीं हुआ, जबकि सुरक्षा बल आतंकवादियों को घेरने में कामयाब रहे।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था जब उस पर हमला हुआ। एक अधिकारी ने कहा, “कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की।”

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आतंकवादियों को घेर लिया गया है। कश्मीर परिक्षेत्र की पुलिस ने आईजी विजय कुमार के हवाले से कहा, “आतंकवादियों ने एनएचडब्ल्यू कुलगाम पर बीएसएफ काफिले पर गोलीबारी की। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आतंकवादी घिर गए हैं।” बताया जा रहा है कि तीन आतंकी घिरे हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल पर और सुरक्षा कर्मी पहुंच गए हैं तथा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही बुधवार को उत्तरी कश्मीर के करनाह इलाके से 15 ग्रेनेड और 5 पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म