गोरखपुर: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल व्यक्ति को देखकर रुके सांसद, घायल को भिजवाया अस्पताल
गोरखपुर। गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला जो अक्सर ही चलते फिरते किसी जरूरतमंद का सहारा बनते संकट में सहयोग करते दिख जाते हैं। ऐसे ही वे शुक्रवार को अपने क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। जहां गोरखपुर हाईवे पर भ्रमण के दौरान ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान …
गोरखपुर। गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला जो अक्सर ही चलते फिरते किसी जरूरतमंद का सहारा बनते संकट में सहयोग करते दिख जाते हैं। ऐसे ही वे शुक्रवार को अपने क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। जहां गोरखपुर हाईवे पर भ्रमण के दौरान ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान सांसद ने अपने काफिले को रोका और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भिजवाया।
सांसद की ओर से इस सराहनीय कार्य की खूब लोगों में चर्चा हो रही है। इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि हर जरूरतमंद की ओर से पीड़ित की सहायता करना यहीं मानवता और सेवा का कार्य है, जो मैंने किया और अक्सर मैं इन बातों को भी ध्यान देता हूं।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि संकट में हम सबको एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इससे लोग ही प्रभावित होते हैं और प्रेरित होते हैं।
यहीं सेवा कार्य है..
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि हमें लोगों की मदद से भागना नहीं चाहिए। आज भागदौड़ की जिंदगी में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें हम सबको सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
