रायबरेली: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को मिली पुलिस की छूट, पीड़िता ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
रायबरेली। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की उदासीनता से पीड़िता को न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। एसपी के आदेश के बाद भी संबंधित थाना की पुलिस ने आरोपियों को खुली छूट दे रखी है। अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने फिर से आरोपियों की गिरफ्तारी …
रायबरेली। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की उदासीनता से पीड़िता को न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। एसपी के आदेश के बाद भी संबंधित थाना की पुलिस ने आरोपियों को खुली छूट दे रखी है। अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने फिर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाई है।
मामला महराजगंज का है, जहां पर 2 महिने पहले एक युवती को बंधक बनाकर रखा गया था। आरोप है युवती के साथ 1 महिने तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब मामला एसपी के पास पहुंचा तो एसपी श्लोक कुमार के आदेश पर 5 अगस्त 2021 को महराजगंज कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 0202 के तहत 376डी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
वहीं पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान भी हुआ पर उसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसको लेकर अब पीड़िता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। सोमवार को पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय आई थी। जहां रोते बिलखते हुए मां-बेटी ने बताया कि अभी आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। पुलिस की शह से आरोपी खुले घूम रहे हैं।
