राजधानी में डेंगू के मिले 21 नए मरीज, अलग-अलग इलाकों में किया गया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। गुरूवार को भी 21 नए मरीज लखनऊ में बढ़े हैं। ​उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में 21 नए मरीज बढे हैं। उन्होंने बताया कि गुरूवार को इंदिरानगर स्थित तकरोही का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला …

लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। गुरूवार को भी 21 नए मरीज लखनऊ में बढ़े हैं। ​उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में 21 नए मरीज बढे हैं। उन्होंने बताया कि गुरूवार को इंदिरानगर स्थित तकरोही का निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा फैजुल्लागंज, जानकीपुरम, इन्दिरा प्रियदर्शनी, दौलतगंज, आलमनगर, गुरू गोविन्द सिंह, गीता पल्ली वार्ड के आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं सिल्वर जुबली, आलमबाग, सरोजनीनगर, इन्दिरानगर, चिनहट, अलीगंज, मोहनलालगंज, ऐशबाग, माल, टूडियागंज, आदि क्षेत्र में कुल 21 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए। बता दें राजधानी में अब तक 250 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज