सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के परिसरों में की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कई परिसरों में सोमवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। एजेंसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी …

नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कई परिसरों में सोमवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। एजेंसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है।

सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत ”सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित एवं बेईमानी पूर्ण निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ अर्जित करने की कोशिश” का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद के घटनाक्रम में देशमुख के खिलाफ ये आरोप सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें…

SC ने कहा- अदालत उस आरोपी का बचाव नहीं करेगी जो सहयोग नहीं कर रहा, फरार है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता